अधेड़ के शव की शिनाख्त, हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका
कानपुर, मई 17 -- कानपुर। नवाबगंज में सड़क किनारे मिले शव की पहचान 52 वर्षीय मजदूर मनोज सिंह निवासी शास्त्री नगर के रूप में हुई। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने शव की पहचान की। परिजनों ने हीट स्ट्रोक से मौत होने की आशंका जताई। मनोज सिंह बिठूर स्थित जूता फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी पूजा, बेटी खुशी और बेटा यश हैं। परिजन ने बताया कि शुक्रवार को वह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। रात करीब नौ बजे उनसे फोन पर बातचीत हुई तो उन्होंने जल्द घर आने की बात बोली। जब वह रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने तलाश शुरू की। काफी खोजने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। रविवार को नवाबगंज में शव मिलने की जानकारी पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। परिजन ने फोटो देखकर शव की पहचान की। पुलिस ने परिजन को बताया कि शनिवार को उनका शव नवाबगंज में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.