गाजीपुर, अप्रैल 7 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव स्थित कटरा में हुए अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में जुटी है। अब तक हत्या की असली वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि बीते शनिवार की रात को हरदासपुर गांव के पास बने कटरे में सो रहे अधेड़ रामबचन ठाकुर की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र चंदन ठाकुर ने अपने गांव के ही पांच लोगों को नामजद करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पिता की हत्या पुराने विवाद में नामजद आरोपियों ने ही की है। मृतक के पुत्र चंदन का कहना है कि नामजद व्यक्तियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.