हरदोई, फरवरी 8 -- शाहाबाद, संवाददाता। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौटिया गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौटिया गांव निवासी रामरूप 50 वर्ष का शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ से उसका शव लटका देखा गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.