अधेड़ की मौत में अज्ञात वाहन चालक पर केस
कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के भवानीदीन तालाब बम्हरौली गांव निवासी 50 वर्षीय शत्रुघ्न गौतम किसानी करते थे। 28 अप्रैल की देर शाम वह अपने भाई अमित कुमार के साथ बाइक से दावत में शामिल होने सैनी जा रहे थे। कोखराज इलाके में कल्यानपुर ओवरब्रिज के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में शत्रुघ्न की मौत हो गई थी। साथ रहे मृतक के भाई ने अपना इलाज कराने के बाद बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। यह भी पढ़ें- मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवारों को वाहन ने मारी टक्कर, अधेड़ की मौत युवक घायल पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.