कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- कोखराज के भटपुरवा गांव का 50 वर्षीय श्यामलाल पुत्र बद्री प्रसाद किसानी करता था। शुक्रवार की देर शाम वह किसी काम से पैदल ही अंदावां की तरफ गया था। वहां सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ ने सिराथू सीएचसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतक की बहू हीरामनी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक व वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...