हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। गोरापड़ाव निवासी एक व्यक्ति की टैंकर से टक्कर के बाद 15 दिन पहले मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे बसन्त कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता अम्बा राम घर के गेट के पास 16 जनवरी को धूप सेंक रहे थे, तभी एक टैंकर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.