अधेड़ की मौत मामले में मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 21 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। आठ मई को एक पुलिस वाहन के धक्के से एक अधेड़ घायल हो गया था। ईलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। मौत के एक माह के बाद कोतवाली पुलिस ने वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जहांसापुर गांव निवासी गुलाब चंद्र ने बताया कि आठ मई को उनके पिता प्यारेलाल साइकिल से घरेलू सामान खरीदने बगल स्थित श्रीनेतगंज बाजार गए थे। जब सामान लेकर लौट रहे थे तो प्रयागराज से जौनपुर की तरफ आ रहे पुलिस वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर, सीने में गंभीर चोट लग गई। वह मौके पर ही बेहोश हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां उनकी हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार न देख उन्हें हम लोगों ने प्राइवेट अस्पताल नईगंज में भर्ती कराया। 14 मई को मौत हो गई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.