अधेड़ की मौत मामले में महिला सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गंगापार, जून 22 -- रविवार सुबह खीरी थाना क्षेत्र निवासी सुरेश धैकार का कोरांव के सीमावर्ती चपरो बार्डर के एक खेत में शव मिला था जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। मामले में एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मृतक की पत्नी निर्मला ने नामजद तहरीर दी थी। उसी दिन कोरांव पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम होकर देर शाम शव घर पहुंचने पर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगों को लेकर दाह संस्कार से मना कर दिया था।
मामले की जांच प्रक्रिया सोमवार को भी पूरे दिन एसडीएम कोरांव संदीप तिवारी, एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय और एसीपी कौधियारा सहित विभिन्न थानों की पुलिस मान मनौवल में लगी रही। मुकदमा लिखे जाने सहित लड़कों को कृषि भूमि का पट्टा और अन्य मागें पूरी किए जाने का आश्वासन दिया गया तब परिजन देर शाम गांव के ही लपरी नदी के कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.