कौशाम्बी, जनवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। अजुहा निवासी शनि अग्रहरि ने बताया कि उसके पिता कंचन अग्रहरि छह जनवरी की शाम स्थानीय बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी। फतेहपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। 11 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दिवंगत के बेटे की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.