हरदोई, अप्रैल 8 -- संडीला। लखनऊ रोड स्थित बेगमगंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...