महोबा, मार्च 18 -- अजनर, संवाददाता। अधेड़ की एकाएक हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने झोलाछाप के गलत उपचार से मौत होने के आरोप लगाए है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की स्प्ष्ट जानकारी होगी। थाना क्षेत्र के रिखवाहा गांव निवासी 65 वर्षीय धनश्याम की बुधवार को एकाएक हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए जहां से हालत नाजुक होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अकौना गांव में एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया। सांस फूलने और हांफी आने की समस्या पर झोलाछाप के द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद हालत बिगड़ गई। मृतक की पत्नी शांति और नाती करन, मंगल आदि ने झोलाछाप ...