प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुपियामऊ के निकट ढाबे पर प्रयागराज के सोरांव का 48 वर्षीय महमूद खान काम करता था। वह दमा का मरीज था। रविवार को भोर में उसकी तबीयत बिगड़ी तो ढाबा संचालक मेडिकल कॉलेज ले आया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। भुपियामऊ चौकी इंचार्ज अतुल यादव ने बताया कि परिजन बता रहे हैं कि वह दमा का मरीज था। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...