मुजफ्फरपुर, जून 8 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाने के लोहरगामा कटेसर निवासी शंभू ठाकुर (50) की वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शरीर पर कई जगह चाकू के निशान थे। हत्या के बाद शव को घसीटकर एक घर के पास फेंक दिया गया। शंभू ठाकुर शनिवार को घर से निकले थे। रविवार की सुबह शव मिला। वे गांव में घूम-घूम कर हजाम का काम करते थे। जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण विजयपुरा पहुंचे। सूचना के चार घंटे बाद बलीगांव पुलिस पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने बवाल काटा। वे लोग वरीय पुलिस पदाधिकारी के बुलाने और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे बाद आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा。 यह भी पढ़ें-...