मोतिहारी, फरवरी 26 -- हरसिद्धि एक संवाददाता । हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट पुल के समीप गुरुवार की शाम एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आयी और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष सह डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही एसआई शशि भूषण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने शव को बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...