गोंडा, जून 21 -- धानेपुर, संवाददाता। कार की ठोकर उछल कई फीट दूर गिरे साइकिल सवार अधेड़ की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। लखनऊ में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। लुधियाना रह रहे तीनों बेटे आलू उर्फ अरुणेश कुमार,बब्बुन व सुजीत रविवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर दुबावल के मजरा बेचू पुरवा निवासी संतोषी लाल कनौजिया शुक्रवार को इटहनवा गांव रिशतेदारी में गये हुए थे। शनिवार को सुबह अपनी पत्नी महारानी व नाती कार्तिक के साथ साइकिल से घर लौट रहे थे कस्बा धानेपुर में पहुंचे थे तभी सामने से आ रही कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और साईकिल सवार को ठोकर मार दिया जिससे साईकिल पर सवार पति-पत्नी व नाती आठ दस...