बक्सर, मार्च 11 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाइक सवार अपराधी बैंक से पैसा निकालकर जा रहे अधेड़ का झोला काट एक लाख रुपये ले भागे। पीड़ित ने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। सिकरौल थाना के स्थानीय गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (56) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीते मंगलवार को उन्होंने शहर के मुनीम चौक स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा और मेन रोड स्थित पीएनबी की शाखा से सवा लाख रुपये निकाले। इसे झोला में रख वे सिंडिकेट की तरफ चल पड़े। मेन रोड में कुछ दूर जाते ही पीछे से आए बाइक सवार दो अपराधी उनका झोला काट रुपया लेकर भाग निकले। इस बीच 25 हजार रुपये का बंडल नीचे गिर गया। एक लाख रुपये, दो बैंकों का पासबुक व चेकबुक अपराधी ले भागे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...