जौनपुर, अप्रैल 4 -- सरकी (जौनपुर)। क्षेत्र के पेसारा गांव में अधूरा पड़ा सेवन सीटर सामुदायिक शौचालय को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले ग्राम पंचायत के पंच वर्षीय योजना से यह अधूरा पड़ा हुआ है । छत बनी है सात कमरे भी बने हैं उसमें शौचालय के बर्तन नही लगे है। प्लास्टर नही किया गया है।जबकि ग्राम पंचायत का कार्य काल पूरा होने को आ गया है। शौचालय पूरा नहीं होने से गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और आयुर्वेदिक चिकित्सालय, मातृ शिशु केन्द्र और बाजार करने आई महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। प्रसव के लिए आई महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कमलेश सरोज ने बताया कि इसकी शिकायत पोर्टल पर की गई थी। स्कूल में बने शौचालय को दिखा कर इसे छोड़ दिया गया। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी मुफ़्तीगंज अस्मित...