सहरसा, अप्रैल 19 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के तहत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे छात्रों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत नवहट्टा स्थित मध्य विद्यालय नवहट्टा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित दो मंजिला शौचालय भवन महीनों से अनुपयोगी बना हुआ है। भवन में दरवाजे, टाइल्स और पानी की सुविधा का अभाव है, जिसके कारण इसका उपयोग संभव नहीं हो पा रहा है। इसी तरह तटबंध के भीतर सत्तौर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बीरजाईन में बिना विद्यालय भवन के ही खेत के बीच शौचालय का अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- करोड़ों खर्च फिर भी डिब्बा थामे खेतों की ओर ग्रामीण यह शौचालय भी उपयोग में नहीं आ रहा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.