महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पंचायतीराज और ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा में विगत वर्ष के 16920 शौचालय के लक्ष्य के सापेक्ष 379 शौचालय निर्माण लंबित रहने पर डीएम ने सख्त रुख दियााया। उन्होंने इसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सहायक की उपस्थिति फरवरी माह में 64 प्रतिशत से मार्च में 52.29 प्रतिशत होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस संदर्भ में एडीओ पंचायत घुघली, नौतनवां, पनियरा, निचलौल और लक्ष्मीपुर को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। डीपीआरओ को कहा कि खराब प्रगति वाले एडीओ के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। अंत्येष्टि स्थलों और पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों का क्रॉस वेरिफिकेशन कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- अधूरे कार्यों को समय सीमा के भीतर कराएं पूरा ग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.