चंदौली, मई 31 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता पीडीडीयू नगर में विकास कार्यों को लेकर शनिवार को नगर विधायक रमेश जायसवाल लखनऊ में मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने नियामताबाद में निर्माणाधीन राजकीय महिला इंटर कालेज के निर्माण को पूरा कराकर पठन पाठन प्रारंभ कराने की मांग की। साथ ही नगर में स्थायी सब्जी मंडी निर्माण, मिनी स्टेडियम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अविलंब प्रारंभ कराने की मांग की।विधायक ने इसके अलावा चंदौली स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्चीकृत शिक्षा हेतु समुचित प्रबंध कराने और वाराणसी में अपने समाज के कुल देवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग किए। यह भी पढ़ें- जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उठा सदर अस्पताल में वेंटिलेटर बंद...