उरई, जून 18 -- कालपी। संवाददाता वर्षों से अधूरे पड़े जोल्हूपुर रेलवे ओवर ब्रिज के जल्द पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है। निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का एडीएम, एएसपी डॉ. ईशान सोनी व एसडीएम कालपी अमित शेखर ने इंजीनियरों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम द्वारा रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। दो साल पहले एक साइड का टू लेन ब्रिज बनने से आवागमन शुरू हो गया था, लेकिन दूसरी साइड का काम लंबित है। पिछले सप्ताह भी उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण किया था। एसडीएम अमित शेखर ने बताया कि ओवरब्रिज की जद में आने वाली भूमि के स्वामियों को मुआवजा देने के लिए सर्वे कार्य चल रहा है। प्रशासन की पहल से निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों की सक्रियता के बाद कार्यदाई संस्था ने भी काम तेज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...