गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। हार्बर्ट बांध फोरलेन पर निर्माणाधीन रेगुलेटरों के किनारे उड़ रही धूल और कीचड़ के बीच वाहनों के पहिए फिसल रहे हैं। लोगों के गिरने का डर बना हुआ है। उनके कपड़े भी गंदे हो रहे हैं। चार माह से परेशानी झेल रहे लोग कहते हैं कि रेगुलेटरों को बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है। यदि बाढ़ से पहले रेगुलेटर और फोरलेन का कार्य पूरा नहीं हुआ तो और परेशानी बढ़ेगी। राजघाट पुल के पास अमरूद मंडी से डोमिनगढ़ की सड़क फोरलेन बनाई जा रही है। इस फोरलेन में आठ स्थानों पर शहर की ओर से पानी को नदी की ओर गिराने के लिए रेगुलेटर बनाए जा रहे हैं। इस कारण किनारे से बने रास्ते में धूल उड़ रही है, जबकि इसमें पानी डालते ही कीचड़ हो जा रहा है। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोग चाहते हैं कि जल्द कार्य पूरा हो जाए। इजीनियरों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.