अधूरे रास्ते पर ठोकरे खाकर गिर रहे राहगीर
कानपुर, मई 24 -- रूरा, संवाददाता। कस्बे में बने ओवरब्रिज के पास पैदल राहगीरों की सहूलियत के लिए बनाया जा रहा रास्ता अब उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। निर्माण कार्य के नाम पर जिम्मेदारों ने महज एजिंग बनाकर रास्ते को अधूरा छोड़ दिया है। पूरे मार्ग पर रोड़े बिखरे पड़े हैं। इससे यहां से गुजरने वाले पैदल यात्रियों को रोजाना चोटिल होना पड़ रहा है, लेकिन संबंधित विभाग गहरी नींद में सोया है। रूरा कस्बे में ओवरब्रिज निर्माण के बाद रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों और पैदल यात्रियों को इस पार से उस पार जाने के लिए करीब एक किलोमीटर का लंबा चक्कर काटना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- एक साल से अधूरी पड़ी सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए सेतु निगम ने ओवरब्रिज पर क्रॉसिंग के ठीक ऊपर दोनों तरफ पैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.