अधूरे रह गए सपने, स्केचबुक में कैद रह गईं यादें
लखनऊ, जून 24 -- अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले युवाओं के घरों में मातम पसरा है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उनका दर्द साझा किया। एडवा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना राय और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु गर्ग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मार्टिनपुरवा निवासी दिवंगत नीलेश के घर पहुंची। नीलेश के पिता ने नम आंखों से बताया कि बेटे की शादी कोलकाता की अनामिका से तय हो चुकी थी, लेकिन नियति ने दोनों को ही उनसे छीन लिया। अनामिका और उसकी चचेरी बहन भी इस हादसे की शिकार हुईं। कमता की रहने वाली ज्योति के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चों के सपने भ्रष्ट व्यवस्था और लापरवाही की भेंट चढ़ गए। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड: सस्पेंडेड FSSO के 2 वीडियो वायरल, पहले में CM योगी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.