अधूरे मोरनौला-मझोला मार्ग को पूरा करने की मांग
हल्द्वानी, अगस्त 22 -- हल्द्वानी। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन देकर वर्ष 1972 से स्वीकृत मोरनौला-मझोला मोटर मार्ग का निर्माण पूरा कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सड़क का निर्माण दोनों ओर से हुआ था, लेकिन बीच का कुछ हिस्सा छूटने से यह आज तक अधूरा है। इस मार्ग के बनने से नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही हल्द्वानी शहर को जाम से राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने सांसद से शेष हिस्से का निर्माण शीघ्र कराने का अनुरोध किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, विनोद चौसाली, पूर्व प्रधान नेत्र सिंह बिष्ट, चरण जीत सिंह, उमेश सिंह मेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.