मेरठ, जून 27 -- लखनऊ अग्निकांड के बाद से मेरठ में जारी अभियान में शनिवार को विभिन्न जांच टीमों ने 30 कोचिंग सेंटर में छापे मारे। मानक पूरे नहीं होने पर मेडा ने 13 कोचिंग सेंटर सील कर दिए, जबकि उच्च शिक्षा विभाग ने चार कोचिंग सेंटर अस्थाई बंद करा दिए। 13 कोचिंग सेंटर को नोटिस जारी किए गए हैं। कोचिंग सेंटर के साथ शनिवार को जांच का दायरा विभिन्न स्टोर तक भी पहुंच गया। जांच फिलहाल जारी रहेगी। शनिवार को विद्युत सुरक्षा विभाग ने सात, मेडा ने 13, अग्निशमन एवं आपात सेवा ने छह और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने चार कोचिंग सेंटर में मानकों की जांच की। इनमें विद्युत सुरक्षा ने सात और अग्निशमन एवं आपात सेवा ने छह कोचिंग सेंटर को नोटिस जारी कर दिए। मेडा ने 13 कोचिंग सेंटर को पूरी तरह से सील कर दिया। सील सेंटर में चार लाइब्रेरी भी शामिल हैं।

मेडा द्व...