औरैया, मई 15 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैसोली और गुनौली में करोड़ों की योजनाओं के दावों के बीच अमृत सरोवर बदहाली का शिकार हैं। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बनाए जा रहे सरोवर अधूरे पड़े हैं और जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहीं निर्माण कार्य अधूरा है तो कहीं सफाई के अभाव में सरोवर घास-फूस और गंदगी से पट चुके हैं। बैसोली और गुनौली गांवों में बने अमृत सरोवरों पर न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही लोगों के आवागमन के लिए पाथ-वे तैयार किए गए हैं। कई स्थानों पर सीढ़ियों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सरोवर निर्माण के नाम पर केवल मिट्टी की खोाई और तटबंध बनाकर काम छोड़ दिया गया। इसके बाद किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हालात देखने तक की जरूरत नहीं ...