गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नकहा पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म पर सीमेंट लदी मालगाड़ी खड़ा कर देने से व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने गुरुवार को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर हंगामा किया। साथ ही मालगाड़ी में लदे सीमेंट को नीचे उतारे बिना ही लौट गए। व्यापारियों के वापस चले जाने से मालगाड़ी घंटों वहीं खड़ी रही। व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे टुन्नू सिंह ने कहा कि प्लेटफार्म नंबर नौ पर अभी न तो पानी की सुविधा है और न शौचालय बना है। नाली का निर्माण भी अधूरा है। आरोप लगाया कि रेल प्रशासन की मनमानी की वजह से अधूरे प्लेटफार्म नंबर 9 मालगाड़ी संचलन के लिए खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- स्टेशन पर छापा पड़ने पर पानी छोड़ भागे वेंडर, 1800 बोतलें जब्त यहां जाने के लिए अभी रास्ता भी अधूरा है। ऐसे में वाहन भी वहां आसानी से नहीं पहुंच सकेगा। बताया क...