सोनभद्र, मई 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागों को शासन से प्राप्त लक्ष्य निर्धारित समय पर शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत बैंक के माध्यम से सब्सिडी आदि की सुविधा बैंक के माध्यम से सुनिश्चित करायी जाय। उन्होने प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की समीक्षा के दौरान उन्होने परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित करते हुए कहा कि जो आवास अभी तक अपूर्ण की स्थिति में है उसे शीघ्र पूर्ण किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इसमें किसी प्रकार की शि...