कन्नौज, अप्रैल 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय सभागार में आयोजित हुई बैठक में पंचायतों में कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मनरेगा के कार्यों में तेजी लाए जाने की बात कही गई। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा से संबंधित अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने, जाबकार्ड धारकों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत कराने, शेष बचे 69 मुख्यमंत्री आवास एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश हैं। वहीं उन्होंने वृद्धा, निराश्रित तथा दैवीय आपदा से पीडि़त महिलाएं को पात्रता के आधार पर सीएम आवास के लिए चयनित करने की बात कहीं। 48 आवासों के मस्टर रोल जारी कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.