नोएडा, फरवरी 2 -- गुरुग्राम। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड की घोषणा की। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को नई उड़ान मिलेगी। बंद पड़ी पुरानी परियोजनाओं को पूरा करने और नई शुरू करने में मदद मिलेगी। अब तक बड़ी परियोजनाओं के निर्माण के दौरान जोखिम होने को लेकर बैंक और निवेशक डरते थे, लेकिन यह फंड कर्ज देने वाले बैंकों को गारंटी देगा। इससे बड़ी परियोजनाओं को ऋण दिया जा सकेगा। सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि यह बजट दीर्घकालिक विजन के अनुरूप है। सतत, समावेशी तथा भविष्य के लिए तैयार आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखता है। बूट्स के प्रबंध निदेशक दीपक राय ने कहा कि यह बजट भारत के शहरी विकास और रियल एस्टेट दृष्टिकोण में स्वास्थ्य को केंद्र में रखने वाली सोच को मजबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.