बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का अपना बजट पेश कर दिया है। जिसमें चिकित्सा एवं शिक्षा पर विशेष फोकस किया है। सरकार ने बड़ा बजट जारी किया है। जिस तरह से सरकार ने चिकित्सा एवं शिक्षा के अलावा चिकित्सा उपचार सुविधाओं पर बजट तय दिया है। उससे जनपद की जनता को उम्मीदें जागी हैं। खासकर अधूरे पड़े मेडिकल कालेज के निर्माण को पंख लग सकते हैं। मेडिकल कालेज की बिल्डिंग फैकल्टी पूरी हो जायेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा सुविधाएं गांव-गांव तक बेहतर तरीके से पहुंचेंगी। बदायूं का राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर अब तक करीब 646 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन इसका काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। हाल यह है कि कॉलेज का भवन लगातार जर्जर हो रहा है। जिन वार्डों में मरीज भर्ती होते हैं वहां की भी छतें...