अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंसस ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र
जमशेदपुर, जून 29 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 में पाइपलाइन निर्माण कार्य अधूरा रहने से करीब 50 घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। डीएमएफटी फंड से लगभग चार लाख रुपये की लागत से शुरू हुआ कार्य एक सप्ताह बाद भी पूरा नहीं होने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने सोमवार को बीडीओ सुमित प्रकाश को मांगपत्र सौंपकर शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने और नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। उन्होंने पीएचईडी के कनीय अभियंता को भी स्थिति से अवगत कराया। सुनील गुप्ता ने बताया कि जेसीबी से खुदाई के बाद मुख्य सड़क पर मिट्टी छोड़ देने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बीडीओ ने संबंधित कनीय अभियंता को तत्काल कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए, जबकि अभियंता ने संवेदक को जल्द निर्माण पूरा कर जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.