संभल, मार्च 15 -- संभल। जिले के परिषदीय स्कूलों में इस बार वार्षिक परीक्षाएं अधूरे कोर्स के बीच ही कराई जाएंगी। शिक्षकों की लंबे समय तक विभिन्न सरकारी ड्यूटी में व्यस्तता से कई स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित रही। जिसके बावजूद 16 से 24 मार्च के बीच जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी। जिले के शिक्षक और शिक्षामित्र बड़ी संख्या में एसआईआर पंचायत कार्य व यूपी बोर्ड परीक्षाओं की ड्यूटी में लगे रहे। इसके चलते करीब चार महीने तक कई शिक्षक नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंच सके। हालात यह रहे कि लगभग 25 प्रतिशत स्कूल केवल प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक के भरोसे संचालित होते रहे। पढ़ाई का कोर्स पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाया, लेकिन शैक्षणिक सत्र समाप्त होने से विभाग ने निर्धारित समय पर ही वार्षिक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.