सिद्धार्थ, अप्रैल 19 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ ओमप्रकाश सिंह यादव की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों की बैठक शनिवार को हुई। ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने अधूरे कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित पौधारोपण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए समय रहते गड्ढों की खुदाई कर ली जाए और लक्ष्य निर्धारित कर उसकी पूर्ति सुनिश्चित की जाए। पंचायत भवनों पर ग्रामीणों के कार्यों का नियमित रूप से निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया। बीडीओ ने एमडीएम शेड के निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।इसके साथ ही अन्नपूर्णा भवन, आंगनबाड़ी केंद्रों व खेल मैदान के निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने...