श्रावस्ती, मई 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। नगर पालिका परिषद भिनगा में जल जीवन मिशन के तहत पूरे खैरी व टंड़वा बनकटवा में निर्माणाधीन पानी टंकी का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जल निगम के अभियंता को अधूरे कार्य को समय से पूरा कर उसका हैण्डओवर कराने व जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने देखा कि पानी टंकी निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस पर उन्होंने जल निगम के अभियंता को शेष कार्य समय से पूरा कर हैण्डओवर कराने व जनप्रतिनिधियों से उसका लोकार्पण कराने का निर्देश दिया। साथ जिनका कि जिले में जल जीवन मिशन से पेयजल योजनान्तर्गत जो भी पानी की टंकियॉ निर्माणाधीन हैं। उनकी निरंन्तर मॉनीटरिंग की जाए और समय सीमा के अन्तर्गत कार्य को पूरा कराया जाए। जिससे जिलेवासियों को स्वच्छ पेयजल की ...