गाजीपुर, फरवरी 1 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के रकसहा और उसिया नई बस्ती के पास बसपा सरकार के दौरान गरीबों के लिए बनाए गए कांशीराम आवास वर्षों से अधूरे पड़े हैं। वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से रकसहा में 96 और उसिया नई बस्ती में 40 कुल 136 आवासों का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक इनका आवंटन नहीं हो सका। अधूरा निर्माण, दरवाजा, खिड़की, बिजली और पानी की व्यवस्था न होने के कारण ये आवास असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गए हैं। हाल के दिनों में यहां चोरी की बाइक बरामद होने और एक हत्या की घटना सामने आने से लोगों में दहशत है। स्थानीय समाजसेवियों ने शासन-प्रशासन से इन आवासों की मरम्मत कर आवासहीन गरीबों, विशेषकर अनुसूचित जाति के लोगों को आवंटित करने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.