पीलीभीत, अप्रैल 12 -- शनिवार को युवा उद्योग व्यपार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष नितिन वर्मा के नेतृत्व में ब्लाक प्रमुख मानसी सिंह से मिलने पहुंचे। व्यापारियों ने ब्लाक प्रमुख को संबोधित पत्र उनके प्रतिनिधि निर्विकार सिहं अपूर्व को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि शेरपुर चुंगी के पास स्थित शमशान घाट मार्ग पर पुलिया बनी है। लेकिन अभी तक संपर्क मार्ग नहीं बनाया गया। इससे शव यात्रा डेढ़ किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर शमशान घाट तक पहुंचती है। इससे समय खराब होता है। नगर अध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि शमशान घाट जाने वाले रास्ते में एक पुलिया का निर्माण कराया गया लेकिन उसे दोनों ओर से मुख्य सड़क तक नहीं जोड़ा गया है। इससे मार्ग पर आवागमन नहीं हो पाता। लोगों को लंबा चक्कर काटकर शमशान घाट तक पहुंचना पड़ता है। व्यापार मंडल ने ब्लाक प्रमुख से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.