नैनीताल, फरवरी 7 -- नैनीताल। हल्द्वानी निवासी समाजसेवी हेमंत गौनिया ने राज्य मानवाधिकार आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष और केएमवीएन के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर केएमवीएन नैनीताल से आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना को जानबूझकर छिपाने, वैधानिक अपील पर निर्णय न देने, सूचना पाने के मौलिक एवं मानवाधिकार के उल्लंघन और गंभीर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में गौनिया ने कहा है कि उन्होंने आरटीआई के तहत केएमवीएन से सरकारी धन से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना मांगी थी। लेकिन अधिकारियों ने सूचना अधूरी और भ्रामक रूप से उपलब्ध कराई। उनके द्वारा राज्य गठन से अब तक केएमवीएन के अधीन संचालित गैस एजेंसियों द्वारा कितने कॉमर्शियल बेचे गए और उससे कितनी धनराशि प्राप्त हुई? की जानकारी मांगी थी। गौनिया ने संबंधित अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.