अधूरी सड़क बनी मुसीबत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
मेरठ, मई 16 -- हस्तिनापुर क्षेत्र में एक ओर लोग टूटी सड़कों से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही है। शनिवार को एक अधूरे मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें चालक बाल-बाल बचा। नगर के राजकीय पशु चिकित्सालय के समीप मनोहरपुर कॉलोनी तक जाने वाले करीब 500 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब एक माह पूर्व शुरू कराया गया था। सड़क खोदने के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिसके कारण कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के चलते राहगीरों व वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा बन गया है। शनिवार को इसी अधूरी मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पीड़ित मोनू ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोड़ी डस्ट भरकर मुख्य मार्ग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.