सुल्तानपुर, मार्च 29 -- कुड़वार, संवाददाता। विगत दो दशक पहले कुड़वार कस्बे में जाम से निजात दिलाने के लिए बनी बीपी इंटर कॉलेज चौराहा से देवलपुर संपर्क मार्ग खातेदारों के विरोध के चलते आज भी अधूरा पड़ा है। तीन किमी के संपर्क मार्ग में करीब 250 मीटर आज भी कच्ची है। जिसकी वजह से संपर्क मार्ग का लाभ राहगीरों को नहीं मिल पाता है। हलियापुर-कुड़वार मार्ग पर स्थित बीपी इंटर कॉलेज चौराहे से राज कोट होते हुए अलीगंज कुड़वार मार्ग पर पंचरस्ता से देवलपुर संपर्क मार्ग का पक्का निर्माण करीब दो दशक पहले शुरू हुआ था। सड़क निर्माण के समय भाव गिरी बाबा स्थान के आगे चितईपुर मोड के बाद पूरे रघुनाथ मिश्र गांव के लोगों की करीब 250 मीटर बाग में विरोध हो गया। जिसके कारण सड़क का निर्माण एक तरफ चितईपुर मोड तथा दूसरी तरफ पूरे रघुनाथ मिश्र गांव के बीच नहीं हो पाया। य...