सीवान, मई 10 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। सीवान-आंदर मुख्य मार्ग पर हुसैनगंज चट्टी के मुख्य चौराहे के समीप सड़क निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। लंबे इंतजार के बाद सड़क की ढलाई तो कर दी गई, लेकिन मार्ग के दोनों किनारों पर समुचित फुटपाथ व पेवर ब्लॉक नहीं लगाए जाने से स्थिति बदतर हो गई है। सड़क निर्माण के बाद मार्ग करीब एक फुट ऊंचा हो गया है।

सड़क किनारे की समस्या पश्चिमी दिशा में ठेकेदार द्वारा पेवर ब्लॉक लगाकर फुटपाथ को सड़क से मिला दिया गया, लेकिन पूर्वी दिशा में अब तक यह कार्य अधूरा पड़ा है। सड़क किनारे मिट्टी भरकर समतल करने की कोशिश की गई, मगर चिकनी मिट्टी होने के कारण फिसलन और बढ़ गई। वाहनों के दबाव से मिट्टी बार-बार धंस रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बुधवार को ...