गाजीपुर, फरवरी 9 -- जमानियां। स्टेशन बाजार की मुख्य सड़क का अधूरा निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने उपजिलाधिकारी जमानियां को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा सड़क का निर्माण एक तरफ कराया गया, जबकि कुछ लोगों के विरोध के चलते शेष सड़क का निर्माण रोक दिया गया। इससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुन्ना गुप्ता ने कहा कि अधूरी सड़क के कारण दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को विशेषकर बरसात और गर्मी के मौसम में गंभीर दिक्कतें होती हैं। उन्होंने एसडीएम ज्योति चौरसिया से शेष सड़क निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने का आग्रह किया। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने जल्द कार्रवाई की संभावना जताई है।

हिंदी ह...