मऊ, मार्च 29 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति की महत्वपूर्ण बैठक सभापति डॉक्टर रतनपाल सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक मामलों की गहन समीक्षा की गई। सभापति ने अधूरी योजनाओं को पूर्ण और लंबित मामलों का अविलम्ब निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के लिए निर्देशित किया। बैठक के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में संचालित सरकारी योजना की विभागवार प्रगति का आकलन किया गया। विशेष रूप से दिसंबर 2025 तक स्वीकृत बजट, खर्च की स्थिति और विभागों को आपेक्षिक धनराशि न मिलने पर उनके प्रयासों की जानकारी ली गई। योजनाओं के लक्ष्य, उपलब्धियों और कमियों के कारणों पर भी विस्तार से चर्चा ह...