लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पिछले वित्तीय वर्ष में अधूरी रह गईं योजनाओं के बचे हुए काम जल्द पूरे कराए जाने का निर्देश दिए हैं। नगर विकास विभाग के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने निर्देश दिया कि अधूरी रह गईं योजनाओं को चालू वित्तीय वर्ष में शामिल कर उनके काम प्राथमिकता पर पूरे कराए जाएं।मंत्री ने बैठक में मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के तहत नए प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएं और दीनदयाल योजना, एयर क्वालिटी योजना, सेफ सिटी योजना, मलिन बस्ती योजना व आदर्श नगर पंचायत जैसी योजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि अप्रैल व मई माह नगर विकास के कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन दो माह में सभी योजनाओं की व्यापाक समीक्षा की जाए और जरूरी प्रस्ताव हासिल किए जाएं। बैठक में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.