फतेहपुर, जनवरी 25 -- फतेहपुर। पंचायत चुनाव को लेकर अभी तक आरक्षण की घोषणा न होने से लोगों में चुनाव आगे बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। शहर के अलावा गांवों के गलियारों तक में लोग चर्चा कर रहे हैं। मौजूदा प्रधान, दावेदार सक्रिय हैं और मैदान में उतर चुके हैं। विभागीय अधूरी प्रक्रियाओं व बढ़ती कार्रवाई से चुनाव बढ़ने की अटकले लगाई जा रही है। जिले में इस वर्ष पंचायत चुनाव तय हैं लेकिन आरक्षण की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। निर्वाचन विभाग द्वारा 28 मार्च तक मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन करने की तारीख तय की है। जिससे लोगों में चुनाव बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों का सियासी उत्सव पंचायत चुनाव सरगर्मी अपने चरम पर है। मौजूदा प्रधान हो या फिर दावेदार अपनी धाक जमाने जमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए है। ग्रामीण भी कदम से कदम...