उरई, अप्रैल 25 -- कोंच। संवाददाता अधूरी पड़ी पानी की पाइप लाइन के चलते गोखले नगर निवासियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार मोहल्ले के लोगों ने पानी की किल्लत का मुद्दा उठाया और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की।स्थानीय निवासियों के अनुसार, लगभग एक माह पूर्व क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन यह कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। पाइपलाइन पूरी तरह चालू न होने के कारण मोहल्ले के लगभग 70 से 80 मकानों में रहने वाले 250 से 300 लोगों को अब तक इसका कोई लाभ नहीं मिल पाया है। वर्तमान में, पेयजल के लिए मोहल्ले में केवल एक हैंडपंप है, जिस पर सभी लोग निर्भर हैं। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: वारसलीगंज में जलमीनार से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी, समस्या दूर हो जब यह हैंडपंप खराब हो जाता है, तो स्थिति और भी विकट हो जाती है। ऐसे में...