मिर्जापुर, फरवरी 2 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। कहा अधूरी परियोजनाओं का समय से निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में विलंब से लागत में वृद्धि होती है। ऐसे में प्रत्येक परियोजना प्रबंधक का दायित्व है कि वह निर्धारित समय के अंदर परियोजना को पूर्ण कराए। डीएम ने सेतु निगम के अधिकारियों को आमघाट रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य इस माह हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा इस माह के अंत तक ओवरब्रिज से आवागमन शुरू करा दिया जाए, जिससे पड़री और चुनार जाने वालों को काफी सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने बैठक में मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.