नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अधूरी ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को पूरा करने की तैयारी है। यीडा ने आठ रुकी हुई परियोजनाओं का विस्तृत ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए कंसल्टेंसी कंपनी करी एंड ब्राउन का चयन किया गया है।यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 13 ग्रुप हाउसिंग परियोजना हैं, जिनमें से पांच पर काम जारी है, जबकि आठ परियोजनाएं विभिन्न कारणों से अटके हुए हैं। इन परियोजना के प्रमोटरों ने अदालत से स्टे ले रखा है, जिसके चलते यीडा सीधे कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि इन परियोजना में बड़ी संख्या में खरीदारों का पैसा फंसा है, लेकिन अब तक इसका सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। प्रस्तावित ऑडिट के तहत परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति, फंड की उपलब्धता और उपयोग, साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.