गंगापार, अप्रैल 17 -- शहरी विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014-15 में शुरू की गई इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) भारतगंज क्षेत्र में आज भी अधूरी पड़ी है। योजनान्तर्गत मांडा पावर हाउस को करीब चार करोड़ 57 लाख रुपये आवंटित किए गए थे, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाना, नए उपकेंद्र स्थापित करना और एलटी लाइनों का विस्तार किया जाना था। योजना के अंतर्गत 33/11 केवी भारतगंज के लिए नए उपकेंद्र की स्थापना के साथ ही मांडा रोड पावर हाउस से राजापुर होते हुए भारतगंज तक 11 हजार वोल्ट की केबल बिछाने का कार्य शुरू किया गया। शुरु में कार्य में तेजी भी दिखी। लेकिन कर्णावती नदी के पुल के पास पहुंचते ही कार्य ठप हो गया। वर्षों बीत जाने के बाद भी अधूरी केबल आज भी पुल के पास पड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.